194 Views

पहले अश्वेत जस्टिस जमाल सुप्रीम कोर्ट के लिए नॉमिनेटेड

ओटावा। प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने महमूद जमाल को कैनेडियन सुप्रीम कोर्ट के अगले सदस्य के रूप में नॉमिनेट किया है।
ट्रूडो ने एक मीडिया बयान में कहा, “मैं जानता हूं कि जस्टिस जमाल अपने असाधारण लीगल और एजुकेशनल एक्सपीरियंस और दूसरों की सेवा करने के लिए समर्पण के साथ हमारे देश की सुप्रीम कोर्ट के लिए एक मूल्यवान संपत्ति होंगे।”
पूरी तरह से बाइलिंगुअल जस्टिस जमाल को 2019 में ओंटारियो की कोर्ट ऑफ अपील में नियुक्त किया गया था और वह सिविल, कॉन्स्टिट्यूशनल, क्रिमिनल और रेगुलेटरी मुद्दों पर कैनेडियन सुप्रीम कोर्ट के समक्ष 35 अपीलों में पेश हुए थे।
कैनेडियन सुप्रीम कोर्ट में नॉमिनेटेड होने वाले पहले कलर्ड व्यक्ति होने से पहले उन्होंने मैकगिल यूनिवर्सिटी में कांस्टीट्यूशनल लॉ और ओस्गूड हॉल लॉ स्कूल में एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ भी पढ़ाया है।
जमाल जस्टिस रोज़ली अबेला की जगह लेंगे जो वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले जस्टिस हैं, जो 1 जुलाई को अपने 75 वें जन्मदिन पर कोर्ट से रिटायर होंगे।
बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के लिए लिबरल सरकार की नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार, जमाल का नाम पूर्व प्रधान मंत्री किम कैंपबेल की अध्यक्षता वाली अदालत की सलाहकार परिषद द्वारा ट्रूडो को प्रस्तुत तीन से पांच उम्मीदवारों की सूची में जोड़ा गया होगा। बोर्ड की सिफारिशें नॉन बाइंडिंग हैं।यह लिस्ट चीफ जस्टिस, प्रोविंशियल और रीजनल अटॉर्नी जनरल, कैबिनेट मिनिस्टर, अपोजिशन जस्टिस क्रिटिक्स और कुछ हाउस ऑफ कॉमन्स समितियों द्वारा तैयार की गई लिस्ट में से शॉर्टलिस्ट की गई होगी। रिक्रूटिंग प्रोसेस के दौरान एप्लीकेंट्स को एक क्वेश्चनायर भरना होता है। प्रधानमंत्री के संभावित एप्लीकेंट के कुछ जवाब सार्वजनिक भी किए जाते हैं।
जस्टिस जमाल का जन्म 1967 में केन्या के नैरोबी में मूल रूप से भारत के एक परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने क्वेश्चनायर में कहा कि उनका परिवार 1969 में बेहतर जीवन की तलाश में यूके चला गया। 1981 में, उनका परिवार एडमोंटन में बस गया, जहाँ उन्होंने हाई स्कूल में पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि यूके और कैनेडा में उनकी मिश्रित धार्मिक और सांस्कृतिक परवरिश उन्हें कैनेडा की वैरायटी और डायवर्सिटी को समझने में मदद करती है। जमाल ने कहा कि उनकी पत्नी 1979 की क्रांति के दौरान बहाई धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न से बचने के लिए ईरान से कनाडा आ गईं। उन्होंने कहा, “हमारी शादी के बाद, मैं मानव जाति की आध्यात्मिक एकता के विश्वास के संदेश से आकर्षित होकर, एक बहाई बन गया, और हमने अपने दो बच्चों को टोरंटो के बहु-जातीय बहाई समुदाय में पाला।”
जमाल ने कहा कि वह यूनिवर्सिटी में भाग लेने वाले अपने परिवार के पहले व्यक्ति हैं। टोरंटो यूनिवर्सिटी से इकॉनॉमिक्स की डिग्री प्राप्त करने से पहले उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक साल बिताया। इसके बाद वे येल लॉ स्कूल से ग्रेजुएट लॉ डिग्री प्राप्त करने से पहले कॉमन लॉ और क्यूबेक सिविल लॉ का अध्ययन करने के लिए मैकगिल गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top