180 Views

पत्नी व सास के हत्यारे को उम्रकै़द की सज़ा

ब्रैम्पटन,21 अक्टूबर । चार साल पहले अपनी पत्नी और सास की हत्या का दोषी पाए जाने के बाद व्यक्ति को दोहरी उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है।
घटना 12 जनवरी 2018 को डिक्सी रोड और सैंडलवुड पार्कवे के पास एक घर में रात करीब 10:45 बजे के करीब की है। जब अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्हें दो शव मिले जिन पर घावों के निशान थे। शवों की पहचान बाद में 32 वर्षीय बलजीत थांडी और उनकी 60 वर्षीय मां अवतार कौर के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि उन्हें चाकू मारा गया था।
अधिकारियों को आवास के अंदर एक बच्चा भी मिला, लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं हुआ था।
थांडी के पति दलविंदर सिंह पर हत्या के संबंध में प्रथम श्रेणी की हत्या के दो आरोप लगाए गए थे।
मंगलवार को जारी एक समाचार विज्ञप्ति में, पील क्षेत्रीय पुलिस ने कहा कि सिंह को अपनी पत्नी व सास की हत्या के आरोपों में दोषी पाया गया है। उसे दो आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई , जिसमें 25 साल तक पैरोल की कोई संभावना नहीं है।
जांच और आपातकालीन सेवा के उप प्रमुख निक मिलिनोविच ने एक बयान में कहा कि बलजीत कौर तथा अवतार की हत्या से उनके परिजनों व मित्रों के जीवन में एक शून्य उत्पन्न हो गया है जिसकी भरपाई कर पाना असंभव है।
उन्होंने कहा,”हिंसक अपराधों को रोकने पर पील क्षेत्रीय पुलिस का फोकस है। हम अपराध के शिकार लोगों की मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहेंगे।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top