134 Views

पति के अफेयर का पता चलने पर काटा पीनिस, नूडल्स के साथ पकाया

भुवनेश्वर। शादी के बाद धोखा दे रहे पति से नाराज एक महिला ने खौफनाक कांड को अंजाम दिया है। कथित तौर पर उसने पहले अपने पति का लिंग काटा और फिर उसे नूडल्स के साथ डालकर पका दिया। घटना से संबंधित कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। खबरों के मुताबिक, शख्स का अपनी कामवाली के साथ अवैध संबंध था और इसके बारे में उसकी पत्नी को पता चल गया था। इसपर पत्नी ने बिना कुछ सोचे-समझे इस घटना को अंजाम दिया। घटना से संबंधित तस्वीरें सबसे पहले एक वेबसाइट ने पोस्ट की थी, उसके बाद इन्हें स्नैपचैट पर वायरल कर दिया गया। लेकिन वह सही हैं या नहीं इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है। घटना कहां हुई और महिला की पहचान भी फिलहाल सामने नहीं आई है। फोटोज देखकर लोग तरह-तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इस घटना पर यकीन नहीं कर रहे। वहीं कुछ महिला द्वारा उठाए गए कदम को सही बता रहे हैं। बता दें कि यह अपने आप में ऐसी पहली घटना नहीं है। ऐसा ही एक एक मामला भारत के ओडिशा से भी सामने आया था। वहां भी पत्नी ने पति के कथित विवाहेत्तर संबंध से नाराज होकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया था। वह घटना भुवनेश्वर से तकरीबन 524 किलोमीटर दूर स्थित नबरंगपुर जिले के एक गांव में घटी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top