172 Views

पटियाला हिंसा : मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना गिरफ्तार, सीआईए ने मोहाली से पकड़ा

चंडीगढ़ ,१ मई। पंजाब के पटियाला में हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर है कि आरोपी विस्तारा फ्लाइट के जरिए मुंबई से सुबह ७ बजकर २० मिनट पर मोहाली पहुंचा था। यहां सीआईए की टीम ने एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पटियाला में खालिस्तान विरोधी रैली के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी। उस दौरान करीब ४ लोग घायल हो गए थे।
खबर है कि परवाना सिख समूह दमदमी टकसाल राजपुरा का प्रमुख है। इससे पहले भी उसपर सोशल मीडिया के जरिए उग्रवाद भड़काने के आरोप लग चुके हैं। साथ ही वह यूएपीए और सन १९८४ के दंगों को लेकर भी अपने बयानों के चलते चर्चा में रहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top