नई दिल्ली। पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन की 5वीं मंजिल पर आज सुबह भीषण आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही 24 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे हैं और आग बुझाने का काम कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8.30 बजे दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन की पांचवीं मंजिल पर आग लग गई। धीरे-धीरे ये आग फैलने लगी और इसने विकराल रूप ले लिया। हालांकि अब इस पर काबू पा लिया गया है। हालांकि कुछ हिस्सों में अब भी आग बुझाई नहीं जा सकी है जिसे बुझाने के साथ ही राहत व बचाव कार्य जारी है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी होने की आशंका है। इस भवन में कई केंद्रीय मंत्रालयों के दफ्तर हैं। जानकारी के अनुसार एक सीआईएसएफ जवान इस आग में घायल हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार यह आग सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दफ्तर में लगी थी।



