110 Views

दो महिलाओं ने किया सबरीमाला मंदिर में प्रवेश का दावा

तिरुनंतपुरम। केरल की दो महिलाओं ने सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा के दर्शन करने का दावा किया है। दो महिलाओं के इस दावे के बाद फिलहाल मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। बता दें कि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि 10-50 साल की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने से नहीं रोका जा सकता है। हालांकि इस फैसले के बाद भी अभी तक कोई भी ‘प्रतिबंधित’ उम्र की महिलाएं अयप्पा के दर्शन नहीं कर पाई हैं। कई महिला कार्यकर्ताओं ने भी मंदिर में प्रवेश की कोशिश की थीं लेकिन भारी विरोध के कारण वे ऐसा नहीं कर पाईं। इधर, केरल के सीएम पी. विजयन ने भी कहा है कि दो महिलाओं ने सबरीमाला मंदिर में एंट्री की। उन्होंने कहा कि सरकार ने आदेश जारी किया है जो भी महिलाएं मंदिर में प्रवेश करना चाहती हैं, पुलिस उन्हें पूरा सुरक्षा देगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिंदु और कनकदुर्गा नाम की दो महिलाओं ने दावा किया है कि उन्होंने भगवान अयप्पा के दर्शन किए हैं। दोनों महिलाओं ने एक स्थानीय चैनल को बताया कि उन्होंने तड़के साढ़े तीन बजे दर्शन किए। महिलाओं के साथ पुलिस वाले भी थे और वे मंदिर में अंदर गईं। सुरक्षा के लिहाज यह जानकारी नहीं दी गई है कि दोनों महिलाएं दर्शन करने के बाद कहां गईं। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं की उम्र 40 साल से कम है। बता दें कि माकराजोदुविलैके (स्थानीय पूजा) 14 जनवरी को किया जाएगा और उसके बाद 20 जनवरी को सुबह सात बजे मंदिर को बंद कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top