175 Views

तालिबान के खिलाफ अफगानी सेना का हवाई हमला, 21 आतंकी ढेर

काबुल,31 जुलाई। अफगानिस्तान के उत्तरी जवज्जान प्रांत में अफगान सैनिकों ने शुक्रवार को तालिबान पर बड़ी कार्रवाई की है। सैनिकों द्वारा किए गए हवाई हमले में तालिबान के 21 आतंकी ढेर हो गए। यह जानकारी देते हुए उत्तरी क्षेत्र में सेना के प्रवक्ता मोहम्मद हनीफ रेजाई ने बताया कि इस हमले में मुर्गब, हसंताबिन, आत्मा और आसपास के गांवों में तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इसके साथ ही जवज्जान प्रांत के पड़ोसी प्रांत सारी पुल को जोड़ने वाली सड़क पर हमला किया गया, जिसमें 21 तालिबानी आतंकवादी मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच संघर्ष तेज हो गया है। अफगान सुरक्षा बलों ने कई प्रांतों में आतंकियों को निशाना बनाया। बीते एक दो दिन में 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया और करीब 90 को घायल कर दिया। अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि हेरात प्रांत में सुरक्षा बलों के अभियान में 52 तालिबान आतंकी मारे गए और 47 घायल हो गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top