टोरंटो,२६ मई। टोरंटो के सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को मंकीपॉक्स के दो अतिरिक्त संदिग्ध मामलों और एक संभावित मामले की रिपोर्ट की है। जिससे शहर में कुल संदिग्ध और पुष्ट मामलों की संख्या चार हो गई है।
अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि तीन नए मामलों में से एक शहर के पहले मामले का निकट संपर्क था। उन्होंने आशंका जताई कि उक्त मामले से जुड़े कई अन्य मामले भी सामने आ सकते हैं।
टोरंटो के सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रवक्ता ने बुधवार को बताया, “तीनों संक्रमितों में से दो ३० वर्षीय और एक २० वर्षीय पुरुष है और फिलहाल तीनों ठीक हैं।”
टोरंटो पब्लिक हेल्थ के प्रवक्ता ने कहा कि दो अन्य संदिग्ध या संभावित मामलों की उत्पत्ति की अभी भी जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि दुनिया भर में स्वास्थ्य अधिकारी पॉक्स वायरस के कारण होने वाली बीमारी के १०० से अधिक मामलों की जांच कर रहे हैं।
ओंटारियो में अधिकारियों ने सभी संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट करने के आधिकारिक आदेश प्रकाशित किए हैं , साथ ही अस्पताल में संक्रमित व्यक्तियों को आइसोलेट करने के लिए एक प्रारंभिक मार्गदर्शिका भी प्रकाशित की है।
अधिकारियों का कहना है कि ओंटारियो में मंकीपॉक्स के रोगियों को हैल्थ केयर सेटिंग्स में आइसोलेट किया जाना चाहिए।
मंकीपॉक्स के लक्षणों में एक दाने या घाव शामिल हैं जो चेहरे पर शुरू होते हैं और फिर शरीर के अन्य भागों में फैल जाते हैं। इसमें बुखार, सिरदर्द, पीठ दर्द, गले में खराश, खांसी और पीठ दर्द भी हो सकता है। यह आमतौर पर संक्रमित व्यक्तियों के बीच लंबे समय तक निकट संपर्क के माध्यम से फैलता है।
यूएचएन संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. सूसी होता का कहना है कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम मंकीपॉक्स के और मामले देखेंगे।



