162 Views

टोरंटो में धोखाधड़ी से बेचा घर, नकली लोग ने असली मालिक बन किया घर का सौदा

टोरंटो, ०६ जनवरी। टोरंटो में दो लोगों ने एक घर बेच दिया वह भी मकान मालिक की रजा मंदी के बगैर।
टोरंटो के इस घर के मालिक को उस समय करारा झटका लगा जब उन्हें पता चला कि उनकी संपत्ति को धोखे से सूचीबद्ध किया गया था और दो लोगों द्वारा बेच दिया गया। खास बात यह थी कि इस दौरान वे एक व्यापार यात्रा पर विदेश में थे। जांचकर्ताओं ने कहा कि जांच के सिलसिले में वांछित पुरुष और महिला ने घर के मालिक होने का ढोंग करने के लिए नकली पहचान का इस्तेमाल किया।
गुरुवार को जारी एक समाचार विज्ञप्ति में पुलिस ने कहा कि असली मकान मालिक जनवरी २०२२ से ही देश से बाहर हैं। इसी दौरान दो लोगों ने एटोबिकोक क्षेत्र में स्थित उनके  घर के मालिकों की मर्जी के बिना संपत्ति को बिक्री के लिए सूचीबद्ध किया था।
कथित तौर पर यह दोनों रियल एस्टेट एजेंट का काम करते हैं। वे संपत्ति बेचने में कामयाब भी हो गए और नए मकान मालिकों ने संपत्ति पर कब्जा भी कर लिया। घर बिकने के कई महीने बाद, असली मकान मालिकों को पता चला कि उनकी संपत्ति उनकी सहमति के बिना बेच दी गई थी।
अब उनकी छवियां जारी की गई हैं और दोनों धोखाधड़ी जांच में वांछित हैं। इनके बारे में कोई अन्य विवरण जारी नहीं किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top