113 Views

टैंकर और पिकअप की टक्कर में १७ घायल, दिल्ली देहरादून हाईवे पर हुआ हादसा

मेरठ, ७ मई । दिल्ली देहरादून हाईवे पर आज एक सड़क हादसे में १७ लोग घायल हो गए। हादसा टैंकर और पिकअप की टक्कर के बाद  पिकअप पलटने से हुआ। हादसे के बाद कोहराम मच गया। घायलों में सभी पिकअप सवार हैं जो मेरठ से कलियर शरीफ़ जा रहे थे।

दिल्ली देहरादून हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे टैंकर ने पिकअप में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही यात्रियों से भरा पिकअप हाईवे पर ही पलट गया। पिकअप में सवार १७ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाओं, पुरुषों के साथ बच्चे भी शामिल हैं। इसमें २ की हालत अभी भी नाज़ुक बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत दौराला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक पिकअप सवारियों को लेकर कलियर पीर जा रहा था।

तभी सामने ग़लत दिशा से तेज़ रफ़्तार से आ रहे टैंकर ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में बैठे लोग सड़क पर आ गिरे। सवारियों में बच्चों, महिलाओं को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां घायलों का इलाज़ चल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top