134 Views

चोरों ने गैस कटर से एटीएम काटकर की पैसे निकालने की कोशिश, जलकर राख हो गए १९ लाख रुपये

चेन्नई ,२७ मई । केनरा बैंक के एटीएम से पैसे चोरी करने की कोशिश में चोरों ने १९ लाख रुपयों में आग लगा दी। मामला बेंगलुरु का है। जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु के केनरा बैंक एटीएम की सुरक्षा करने वाली फर्म ने पुलिस से शिकायत की है कि चोरों ने कैश डिस्पेंसिंग मशीन से पैसा चोरी करने की कोशिश की जिससे १९ लाख रुपये जलकर खाक हो गए। ये घटना १४-१५ तारीख की रात की है लेकिन फर्म ने एक हफ्ते बाद इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। फर्म के मुताबिक चोरों ने गैस कटर की सहायता से एटीएम मशीन को काटकर पैसे चोरी करने की कोशिश की। इस दौरान गैस कटर की आग नोटों में जा लगी जिससे १९ लाख रुपये जलकर स्वाहा हो गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top