142 Views

चाड झील क्षेत्र में मारे गए बोको हराम के २२ आतंकवादी

लागोस ,३ मई । बहुराष्ट्रीय संयुक्त कार्य बल (एमएनजेटीएफ) के सैनिकों द्वारा हाल ही में चाड झील के किनारे एक अभियान के दौरान चरमपंथी समूह बोको हराम के कम से कम २२ आतंकवादी मारे गए। कार्य बल के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
कमरुद्दीन एडेगोक ने कहा कि क्षेत्रीय संयुक्त कार्य बल के सैनिकों ने निकासी अभियान में पूर्वोत्तर नाइजीरिया के बोर्नो राज्य के एक शहर टुंबुन रागो के आसपास के क्षेत्र में चाड झील के किनारे बोको हराम के कुछ गढ़ों पर हमला किया।
एडेगोक ने कहा कि इस अभियान में कम से कम २० आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि बोको हराम के दो भागे हुए आतंकवादी भी क्षेत्र में एक अनुवर्ती गश्त में सैनिकों द्वारा मारे गए। एमएनजेटीएफ बोको हराम और इस्लामिक स्टेट के पश्चिम अफ्रीका प्रांत (इसवाप) से लडऩे के लिए कैमरून, चाड, नाइजर, नाइजीरिया और बेनिन सहित कई देशों द्वारा बनाया गया एक संयुक्त सैन्य प्रयास है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top