टोरंटो 28 जून। इस वर्ष कैनेडा आने वाले अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को दुनिया भर में कोविड -19 के बढ़ते घटते मामलों के कारण वीजा बैकलॉग, वैक्सीनेशन की कमी, क्वारंटाइन उपायों और फ्लाइट्स की कम अवेलेबिलिटी जैसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
इमीग्रेशन, रिफ्यूजी और सिटीजनशिप कैनेडा के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा कि डिपार्टमेंट ने महामारी के दौरान स्टडी परमिट के आवेदनों को स्वीकार करना और प्रोसेस करना जारी रखा है। प्रवक्ता नैन्सी कैरन ने एक बयान में कहा कि डिपार्टमेंट ने अपनी वेबसाइट को यह दिखाने के लिए अपडेट किया कि फॉल 2021 सेमेस्टर के लिए 15 मई तक प्रस्तुत किए गए कंपलीट स्टडी परमिट एप्लीकेशन अगस्त 6 तक प्रोसेस कर ली जाएंगी। हालांकि, कुछ आवेदनों में अधिक समय लग सकता है क्योंकि वे अधूरे हैं। डिपार्टमेंट ने 2021 के पहले चार महीनों में लगभग 100,000 स्टडी परमिट जारी किए, जो पिछले साल की इसी अवधि के दौरान लगभग 66,000 और 2019 के जनवरी से अप्रैल तक लगभग 96,000 थे।
अधिकतर कैनेडियन यूनिवर्सिटी ने सितंबर में आने वाले स्टूडेंट्स को फुल्ली कोविड वैक्सीनेटेड होने पर ही प्रवेश की अनुमति देने की बात कही है। वहीं कई यूनिवर्सिटी इस सेमेस्टर में ऑनलाइन और इन-पर्सन कक्षाओं के मिश्रण की पेशकश करेंगी। ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के मीडिया रिलेशन डायरेक्टर मैथ्यू रैमसे ने कहा कि यदि छात्र इस सेमेस्टर में कैनेडा नहीं जा सकते हैं तो उनके पास ऑनलाइन कोर्सेज का विकल्प होगा।



