213 Views

कैनेडा ने 21 जून तक बढ़ाई भारत-पाक उड़ानों पर रोक 

टोरंटो। कैनेडा ने कोविड-19 के नए स्वरूप को फैलने के चलते सख्‍ती बढ़ा दी है। कैनेडा ने भारत-पाकिस्तान से सीधी उड़ानों पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है और अब 21 जून तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा। इस दौरान टीकों और निजी सुरक्षा उपकरण जैसे जरूरी सामानों की आवाजाही के लिए मालवाहक विमानों को ही अनुमति रहेगी। हालांकि दोनों देशों के यात्री तीसरे देश से यात्रा करते हुए कैनेडा आ सकते हैं। लेकिन उन्हें संक्रमित न होने की रिपोर्ट दिखानी होगी। उधर जर्मनी के अधिकांश हिस्सों में प्रतिबंधों में अधिक ढील दे दी गई है। इस बीच चांसलर एंजेला मर्केल ने देशवासियों से जिम्मेदाराना बर्ताव का आग्रह करते हुए कहा कि आगे की बंदी से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। यहां कोविड-19 जांच की नेगेटिव रिपोर्ट या टीकाकरण प्रमाण पत्र देकर बीयर गार्डन, कैफे और रेस्तरां में सेवा देना शुरू कर दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top