147 Views

केरल के कासरगोड जिले में फूड प्वाइजनिंग से छात्रा की मौत, १८ अस्पताल में भर्ती

तिरुवनंतपुरम ,२ मई। केरल के कासरगोड जिले में फूड प्वाइजनिंग से मौत का मामला सामने आया है। जिले के चेरुवथुर कस्बे में एक फूड स्टॉल पर शावरमा खाने के बाद १७ वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत हो गई और १८ अन्य बीमार हैं। कासरगोड के चिकित्सा अधिकारी ने बताया, बाल रोग विशेषज्ञ सहित डॉक्टरों की एक टीम ने देवनंदा (मृतक) की जांच की, लेकिन उसकी जान नहीं बचा सके। बाकी कुल १८ छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी की हालत स्थिर है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं और अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। इस बीच जिस दुकान पर छात्रों ने शावरमा खाया था, उसे सील कर दिया गया है और रसोइया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस टीम मामले को लेकर रसोइये से पूछताछ कर रही है।
विधायक एम राजगोपालन त्रिकारीपुर ने कहा, दुकान बंद कर दी गई है और रसोइया को हिरासत में ले लिया गया है। इसका मुख्य कारण फूड प्वाइजनिंग हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति की निगरानी कर रहा है। मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम भी गठित की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top