132 Views

कुमार विश्वास को बड़ी राहत, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गिरफ़्तारी पर लगाई रोक

चंडीगढ़ ,२ मई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान को लेकर कुमार विश्वास को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने विश्वास की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। उन पर पंजाब के रोपड़ में केस दर्ज हुआ था। हालांकि उनके मामले को रद्द करने की याचिका पर सुनवाई जारी रहेगी। इस मामले में पूर्ण आदेश राज्य सरकार और उनके पक्ष के वकीलों की बहस के बाद दिया जाएगा।
विश्वास पर आरोप है कि उन्होंने केजरीवाल के खालिस्तान से संबंध के गलत आरोप लगाए थे। इसके बाद आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
कुमार विश्वास ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर दिए गए बयान के चलते १२ अप्रैल को रोपड़ में दर्ज़ की गई यह एफआईआर कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन कर की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top