148 Views

कपिल शर्मा की शादी पर बोले उनके को-स्टार सुनील ग्रोवर

मुम्बई। ऐक्टर व कमीडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) का कहना है कि वह खुश हैं कि उनके साथी कपिल शर्मा शादी कर रहे हैं। सुनील आगामी कॉमिडी शो ‘कानपुर वाले खुरानाज़’ (kanpur wale khuranas) में जल्द नजर आने वाले हैं। सुनील ने ‘कानपुर वाले खुरानाज’ के लॉन्च के दौरान संवाददाताओं से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ अपारशक्ति खुराना, उपासना सिंह और अली असगर जैसे कलाकार भी मौजूद थे। कपिल शर्मा 12 दिसंबर को जालंधर में प्रेमिका गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जब सुनील से कपिल की शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं, मैं उन्हें शादी की शुभकामनाएं देता हूं। हम दोनों ने साथ में अच्छा काम किया है और अब उनकी नई जर्नी शुरू होने वाली है। मैं कामना करता हूं कि वह ऐसे ही हंसते रहें और लोगों का मनोरंजन करते रहें। वह बहुत प्रतिभाशाली है।’ सुनील का ‘कानपुर वाले खुरानाज’ और कपिल शर्मा का आगामी शो एक समय पर ही प्रसारित होगा। ‘कानपुर वाले खुरानाज’ का प्रसारण 15 दिसंबर से टेलिविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा। इसके पहले एपिसोड में ‘सिम्बा’ के निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेता रणवीर सिंह मस्ती करते नजर आएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top