काठमांडू ,५ मई । नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज बम रखे होने की सूचने मिलने के बाद अफरातफरी मच गई है। फिलहाल टर्मिनल को खाली करा लिया गया है। किसी ने फोन पर जानकारी दी कि टर्मिनल में संदिग्ध चीज को प्लांट किया गया है। इस बात की जानकारी एयरपोर्ट के अधिकारियों ने दी है। उन्होंने कहा है कि इस संदिग्ध चीज की तलाश की जा रही है।



