190 Views

उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत नहीं, ११ जून के बाद बारिश का अनुमान; जानिए कब आएगा असली मानसून

नई दिल्ली  ,३० मई । हाल ही में हल्की बारिश के बाद उत्तर भारत में एक बार फिर से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। बढ़ती उमस और ज्यादा तापमान पिछले कुछ दिनों से राजधानी में एक बेहद असहज वातावरण की स्थिति बना रहा है। हालांकि भारत के मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि ११ जून तक उमस भरी मौसम की स्थिति जारी रहेगी।

११ जून के बाद मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को अब ११ जून के बाद जब ओडिशा से मानसून आएगा तब राहत मिलेगी। तब तक, कभी-कभी नॉरवेस्टर-प्रेरित बारिश में बहुत राहत नहीं मिलेगी। इससे पहले दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने निर्धारित समय एक जून से तीन दिन पहले रविवार को केरल पहुंच गया और इसी के साथ भारत की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण वर्षा ऋतु की शुरुआत हो गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top