141 Views

उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण कार्यक्रम के ख़िलाफ़ अमेरिका ने लिया बड़ा एक्शन

वाशिंगटन, २८ मई। उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण कार्यक्रम के ख़िलाफ़ अमेरिका ने एक बड़ा एक्शन लिया है। बाइडेन सरकार ने उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण का समर्थन करने पर दो रूसी बैंकों, एक उत्तर कोरियाई कंपनी और एक व्यक्ति पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका का यह कदम चीन और रूस द्वारा उत्तर कोरिया का साथ देने की घोषणा के एक दिन बाद आया है।

आपको बता दें कि चीन और रूस ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के उस प्रस्ताव के ख़िलाफ़ अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल किया, जिसमें उत्तर कोरिया पर उसके इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट के लिए नए कठोर प्रतिबंध लगाने का प्रावधान था। अमेरिका सहित कई अन्य देशों को आशंका है कि इन मिसाइलों का इस्तेमाल घातक परमाणु हथियार ले जाने में किया जा सकता है।

१५ सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में प्रस्ताव के पक्ष में १३ मत पड़े जबकि दो वोट इसके ख़िलाफ़ पड़े। उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ प्रतिबंध संबंधी किसी प्रस्ताव को लेकर यूएनएससी के वीटो अधिकार वाले पांच स्थाई सदस्यों में इतने बड़े पैमाने पर मतभेद पहली बार दिखाई दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top