श्रीलंका ,५ मई। श्रीलंका में बिगड़ती आर्थिक स्थिति और राजनीति संकट के बीच अगले माह देश में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर संशय की स्थिति पैदा हो गयी है, श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया(सीए) महीने भर की लंबी सीरीज को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।
एसएलसी के सचिव मोहन डि सिल्वा ने बुधवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया यात्रा निर्धारित दिशानिर्देश के अनुसार होगी । हम लोग हालिया स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और अगले कुछ दिनों में इसके बारे में निर्णय लिया जायेगा।
श्रीलंका में सात जून से १२ जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान तीन टी२०, पांच एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच खेले जाने है।जमीनी स्थिति के खराब होने के कारण एसएलसी के अधिकारी इस सीरीज पर अनिश्चितता का संकट मान रहे हैं। श्रीलंका में इस समय जरूरी समान, ईंधन, खाने की कमी है तथा लोग लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। पिछले महीने यहां १२ घंटे तक बिजली में कटौती हुई थी लेकिन स्थिति में हल्का सुधार हुआ है। हालांकि मई दिवस के दिन बिजली की कटौती नहीं हुई थी।



