171 Views

अमेरिका के डेविड कार्ड, जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स बने अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता

टोरंटो, 12 अक्टूबर। इस वर्ष तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को अनपेक्षित प्रयोगों या तथाकथित ‘प्राकृतिक प्रयोगों’ से निष्कर्ष निकालने पर काम करने के लिए अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले अर्थशास्त्रियों में बर्कले स्थित मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के जोशुआ डी एंग्रिस्ट, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के गुइडो इम्बेन्स और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के डेविड कार्ड शामिल हैं। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस ने कहा कि तीनों ने ‘आर्थिक विज्ञान में अनुभवजन्य कार्य को पूरी तरह से बदल दिया है।
नोबेल समिति ने डेविड कार्ड को श्रम अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए पुरस्कार का आधा हिस्सा दिया है वहीं दूसरा आधा हिस्सा संयुक्त रूप से जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स को कारण संबंधों के विश्लेषण में उनके मेथेडोलॉजिकल योगदान के लिए दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top