नई दिल्ली ,७ मई । ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेल कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है। इसके अलावा जिन रूट पर समर स्पेशल ट्रेन चलाना संभव नहीं है, वहां मौजूदा ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसी सिलसिले में भारतीय रेल के उत्तर पश्चिम रेलवे ने कुल १४ ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने का ऐलान किया है, ताकि यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सके। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इन ट्रेनों में एक निश्चित समय के लिए ही डिब्बों की संख्या बढ़ाई जा रही है, जिसके बाद ये ट्रेनें अपने निर्धारित डिब्बों की संख्या के साथ ही चलाई जाएंगी।



