125 Views

अगले दो-तीन दिनों में केरल पहुंच सकता है मॉनसून, दिल्ली के लिए भी आई राहत की खबर

नई दिल्ली ,२८ मई । मॉनसून आने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी ख़बर है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इससे दिल्ली में भी राहत की उम्मीद जताई गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने शुक्रवार को कहा कि केरल में मॉनसून की शुरुआत २-३ दिनों में होने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून दक्षिण अरब सागर और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। पिछले २४ घंटों में, केरल तट और दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बादलों की उपस्थिति बढ़ी है।

जेनामणि ने कहा कि बारिश के कारण भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान फिलहाल सामान्य और सामान्य से नीचे है। अगले ५ दिनों में कोई लू की स्थिति नहीं होगी। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जो वहां बारिश का कारण बनेगा। दिल्ली में अगले २ दिनों तक बादल छाए रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top