जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में आए विनाशकारी भूकंप और सुनामी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,234 हो पहुंच गई है। अभी भी सैकड़ों लोगों के लापता होने की खबर है। राहत एजेंसियों के अनुसार मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। बता दें कि कुछ दिन पहले इंडोनेशिया में 7.5 तीव्रता के आए भूकंप में यह तटीय देश बुरी तरह प्रभावित हुआ है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार मरने वालों की संख्या 844 से बढ़कर 1234 हो गई है। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने मंगलवार ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। आज सुबह ही एक चर्च से 30 से ज्यादा छात्रों के शव मिले थे। लापता लोगों को खोजने और मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। हालांकि आपदा के स्तर को देखते हुए इंडोनेशिया में जरूरी चीजों की किल्लत हो गई है। दवाइयों की कमी और खाने पीने की चीजों की दिक्कत के कारण इस देश का बुरा हाल है। इंडोनेशिया ने दुनिया से इस आपदा के समय में मदद भी मांगी है। इंडोनेशिया में अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस के प्रमुख जेन जेलफेंड ने सीएनएन को बताया, ‘ऐसा सिर्फ शहरी इलाकों में नहीं है बल्कि दूरदराज के इलाकों में रह रहे समुदायों तक भी पहुंच बनाने में मुश्किल हो रही है।’ शहर के अधिकारियों ने शनिवार को भूकंप की आशंका के चलते लोगों से घरों में नहीं जाने और इमारतों से दूर सोने का आग्रह किया था।

 
				 Hindi/हिन्दी
 Hindi/हिन्दी Arabic/اَلْعَرَبِيَّةُ
 Arabic/اَلْعَرَبِيَّةُ English
 English French/fʁɑ̃sɛ
 French/fʁɑ̃sɛ German/dɔʏtʃ
 German/dɔʏtʃ Gujarati/ગુજરાતી
 Gujarati/ગુજરાતી Malay/məˈleɪ
 Malay/məˈleɪ Malayalam/മലയാളം
 Malayalam/മലയാളം Marathi/मराठी
 Marathi/मराठी Nepali/नेपाली
 Nepali/नेपाली Punjabi/ਪੰਜਾਬੀ
 Punjabi/ਪੰਜਾਬੀ Sindhi/سنڌي
 Sindhi/سنڌي Spanish/espaˈɲol
 Spanish/espaˈɲol Tamil/தமிழ்
 Tamil/தமிழ் Telugu/தெலுங்கு
 Telugu/தெலுங்கு Urdu/اردو
 Urdu/اردو

