82 Views

इंजन में आग लगने से यात्री विमान की रूस में इमरजेंसी लैंडिंग

मॉस्को ,०९ दिसंबर। १७६ लोगों को लेकर जा रहे एक यात्री विमान को रूस के नोवोसिबिर्स्क हवाई अड्डे पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। उड़ान भरने के तुरंत बाद उसके इंजन में आग लग गई थी। स्थानीय मीडिया से ये जानकारी सामने आई है।
एस ७ एयरलाइन द्वारा संचालित बोइंग ७३७ विमान नोवोसिबिर्स्क से मॉस्को के लिए उड़ान भर रहा था, जब इसमें तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद इसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की गई। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना स्थानीय शुक्रवार को समयानुसार लगभग ७ बजे हुई।
वेस्ट साइबेरियाई परिवहन अभियोजक कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, यात्रियों को हवाईअड्डे की इमारत में ठहराया गया है और उड़ान के लिए एक दूसरा विमान तैयार किया जा रहा है। परिवहन अभियोजक का कार्यालय विमानन घटना की परिस्थितियों की जांच कर रहा है, और जांच लंबित रहने तक विमान को संचालन से निलंबित कर दिया गया है।

Scroll to Top