सास्काटून,०७ नवंबर। हम्बोल्ट झील पर बर्फ में गिरने से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सस्केचेवान आरसीएमपी ने कहा कि अधिकारियों को शनिवार दोपहर २ बजे के बाद झील पर एक आवास पर बुलाया गया था और रिपोर्ट दी गई थी कि कुछ लोग बर्फ़ में गिर गए हैं। पैरामेडिक्स और स्थानीय फायरफाइटर पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद थे, जो हम्बोल्ट शहर के ठीक दक्षिण में स्थित है।
पुलिस के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पानी में पाँच लोग थे, लेकिन जब पहले रेस्पोंडर्स आये तो केवल तीन ही दिखाई दे रहे थे जिनमें एक महिला और दो लड़कियाँ शामिल थीं।
दमकलकर्मियों ने तीन लोगों को बाहर निकाला। महिला और एक बच्चे को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और दूसरी लड़की को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।
रविवार को, आरसीएमपी अंडरवाटर रिकवरी टीम ने लापता दोनों लोगों के शवों को पानी से निकाला।
हम्बोल्ट निवासियों के अनुसार पीड़ित आपस में रिश्तेदार थे। शहर के मेयर माइकल बेहील ने कहा कि लड़की ग्रेड २ में थी। बेहील ने कहा कि यह त्रासदी पूरे समुदाय में महसूस की जा रही है।
सस्केचेवान कोरोनर्स सर्विस ने तब से मौतों की जांच अपने हाथ में ले ली है।
184 Views