107 Views

मोदी के मंत्रिपरिषद का विस्तार, 43 नेताओं ने शपथ ली

नई दिल्ली। बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट का विस्तार हो गया। विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में कुल 43 मंत्रियों ने शपथ ली। वहीं ‌शपथ से पहले कैबिनेट में शामिल कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। उधर शपथ की बात करें तो सबसे पहले नारायण राणे को शपथ दिलाई गई। नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल के अलावा मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार सहित 15 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 28 भाजपा सांसदों को राज्य मंत्री की शपथ भी दिलाई जा रही है। यूपी से अनुप्रिया पटेल भी इन नेताओं में शामिल हो गई।

आपकों बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल शुरू कि‍या था। इसके बाद पीएम मोदी ने पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार किया है। मौजूदा मंत्रिपरिषद में कुल 53 मंत्री हैं। यह संख्या अधिकतम 81 हो सकती है।

किसे क्या जिम्मेदारी मिलीः मोदी के मंत्रिमंडल विस्‍तार में भाजपा नेता नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी और अनुराग ठाकुर, आरसीपी सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस को कैबिनेट मंत्री ‌की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जानिए कौन बने राज्यमंत्रीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी और ए नारायण स्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा अजय कुमार को राज्‍य मंत्री बनाया गया है।

यह ले चुके शपथः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजकुमार रंजन सिंह, शांतनु ठाकुर, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर टुडु को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई। कपिल मोरेश्वर पाटील, प्रतिमा भूमिक, डॉ. सुभाष सरकार, डॉ. भागवत किशनराव कराड ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली। शोभा करंदलाजे, नैनीताल से सांसद अजय भट्ट, बीएल वर्मा, भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए.नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, देबू सिंह चौहान, भगवंत खुबा को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई। पुरुषोत्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी और अनुराग ठाकुर, जी. किशन रेड्डी, पंकज चौधरी, अनु​प्रिया सिंह पटेल, एसपी सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर ने केंद्रीय मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। सभी पर नजर डालें तो मोदी की नई कैबिनेट में पांच इंजीनियर, सात नौकरशाह, 13 वकील और छह डॉक्टर शामिल हो गए हैं।
इनका इस्तीफा हुआ स्वीकारः भारतीय समाचार एजेंसियों की माने तो राष्ट्रपति ने आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत मंत्रिपरिषद के 12 सदस्यों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा इस्‍तीफा देने वाले अन्‍य मंत्रियों में डीवी सदानंद गौड़ा, थावरचंद गहलोत, संतोष कुमार गंगवार, बाबुल सुप्रियो, धोत्रे संजय शामराव, रतन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी और देबाश्री चौधरी शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top