नई दिल्ली,१८ मई। खेल भावना को शर्मसार करते हुए एक पहलवान ने अपने रेफरी पर हमला कर दिया। सीनियर रेफरी जगबीर को पहलवान सतेंदर ने गाली दी और थप्पड़ भी जड़ दिया, जिससे वह वहीं ज़मीन पर गिर गए।
कॉमनवेल्थ गेम्स २०२२ के लिए दिल्ली में ट्रायल चल रहे हैं। इस दौरान एक बड़ा विवाद हो गया। रेसलर सतेंदर मलिक १२५ किलोग्राम वर्ग के लिए मंगलवार को अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। वो मैच हार गए और फैसला उनके ख़िलाफ़ गया। इसके नाराज़ होकर उन्होंने एक सीनियर रेफरी जगबीर सिंह के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद कुश्ती फेडरेशन ने तुरंत एक्शन लेते हुए उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है।
शर्मनाक: हार से तिलमिलाए पहलवान ने रेफरी पर किया हमला, लगा आजीवन प्रतिबंध
May 18, 2022