86 Views
Sequel to film Lakdbaggha will be made, shooting will start this year

फिल्म लकड़बग्घा का बनेगा सीक्वल, इसी साल शुरू होगी शूटिंग

मुंबई,३० जनवरी। अंशुमन झा की फिल्म लकड़बग्घा १३ जनवरी, २०२३ को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रर्दशन नहीं किया है। हालांकि, अंशुमन ने लकड़बग्घा के लिए न्यूयॉर्क में दक्षिण एशियाई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है। अब उन्होंने खुलासा किया है कि वह जल्द इस फिल्म का सीक्वल बनाएंगे और इसी साल यानी २०२३ में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। इस खबर की पुष्टि उन्होंने खुद पुरस्कार जीतने के बाद की।
लकड़बग्घा में एक साधारण लड़के की असाधारण कहानी दिखाई गई है, जो अवैध पशु व्यापार इंडस्ट्री के खिलाफ जंग छेड़ता है। फिल्म में मिलिंद सोमन एक मार्शल आर्ट ट्रेनर की भूमिका में हैं, वहीं अंशुमन ने जानवरों के रक्षक का किरदार निभाया है। लकड़बग्घा के निर्देशक विक्टर मुखर्जी हैं, जबकि आलोक शर्मा फिल्म के लेखक हैं। इसमें रिधि डोगरा और परेश पाहुजा जैसे कलाकार भी हैं। अब दर्शक इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top