89 Views

गुजरात टाइटंस ने लगातार दूसरी बार दिल्ली कैपिटल्स को हराया, छह विकेट से दी मात

नई दिल्ली,०५ अप्रैल। गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरी बार हरा दिया है। उसने पिछले सीजन में मिली जीत को आगे बढ़ाया। गुजरात ने मंगलवार को दिल्ली के खिलाफ छह विकेट से जीत हासिल की। पिछली बार २०२२ में उसने पुणे में दिल्ली को १४ रन से हराया था। अरुण जेटली स्टेडियम में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शीर्ष और मध्य क्रम के असफल होने के बाद अंतिम ओवरों में अक्षर पटेल के साहसिक प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली ने २० ओवर में आठ विकेट पर १६२ रन बनाए। जवाब में गुजरात ने १८.१ ओवर में चार विकेट पर १६३ रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
गुजरात का अगला मुकाबला रविवार (नौ अप्रैल) को अहमदाबाद में कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। वहीं, दिल्ली को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार (आठ अप्रैल) को खेलना है।

Scroll to Top