मुंबई,२२ जून। एक्टर आदित्य रॉय कपूर की फिल्म एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ओम: द बैटल विदिन’ को रिलीज़ होने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में फिल्म मेकर्स ने फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान किया हैं। एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ओम: द बैटल विदिन’ का नाम बदल कर कर ‘राष्ट्र कवच ओम’ कर दिया गया हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ जिसको देखने के बाद फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं।
कपिल वर्मा द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म का नाम पहले ‘ओम: द बैटल विदिन’ जिसे बदल कर ‘राष्ट्र कवच ओम’ कर दिया गया हैं। हालांकि निर्माताओं ने अभी तक इसके बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इस बात की जानकारी इस इंटरव्यू के दौरान ओम टीम द्वारा दी गई है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ मुख्य भूमिका में एक्ट्रेस संजना सांघी नजर आएंगे। वही आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगी। जानकारी के अनुसार, ‘ओम: द बैटल विदिन’ के लिए फिल्म मेकर्स को कॉपी राइट की दिक्कत सामने आ रही थी। जिसके कारण ओम टीम ने फिल्म के नाम को चेंज करने का मन बनाया हैं।
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया हैं। वही हाल में फिल्म ‘ओम: द बैटल विदिन’ का नया गाना रिलीज़ हुआ था। फिल्म का गाना ‘काला शा काला’ लोगो को खूब पसंद आया। इस गाने में आदित्य रॉय कपूर और एलनाज़ नोरौज़ी साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को राही और देव नेगी ने गाया है और इसका संगीत अमजद नदीम और एनबी ने दिया है और गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। वही यह फिल्म १ जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
बदला ‘ओम : द बैटल विदिन’ का नाम, अब हुई ‘राष्ट्र कवच : ओम’
June 22, 2022