184 Views

50 देश लगा चुके हैं रोक, दुर्घटनाओं से भरा है बोइंग 737 विमानों का इतिहास

कई देशों ने अपने यहां इन विमानों पर बैन लगा दिया है. इन देशों में भारत के साथ-साथ ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, मलेशिया, आयरलैंड, आइसलैंड, ओमान, चीन, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया और अर्जेंटीना भी शामिल हो गए हैं. इथोपिया में बोइंग 737 मैक्स विमान हादसे के बाद अब कई देशों ने अपने यहां इन विमानों पर बैन लगा दिया है. मंगलवार देर रात भारत में भी तत्काल प्रभाव से बोइंग 737 मैक्स-8 के विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है. नागरिक उड्डयन सचिव ने दिल्ली में आज यानि बुधवार शाम 4 बजे सभी एयरलाइंस की आपात बैठक बुलाई है. इससे पहले ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, ओमान UAE, फ्रांस, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, मलेशिया, आयरलैंड, आइसलैंड, ओमान, चीन, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया और अर्जेंटीना जैसे देशों में इन विमानों पर रोक लगा दी गई है. इन विमानों से खौफ इस कदर है कि UK ने तो अपने एयरस्पेस में ही इन विमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है.
बीते पांच महीने में इस विमान से दो बड़े हादस हुए हैं। जबकि ये विमान बोइंग के नए मॉडल थे। बीते साल अक्तूबर में लायन एयर का बोइंग विमान जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिससे उसमें सवार सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद इथोपियन एयरलाइन का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान भी इसी रविवार को अदीस अबाबा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत भी हो गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top