नई दिल्ली, 10 जुलाई। दिल्ली पुलिस ने 2500 करोड़ की 350 किलो हेरोइन जब्त की है । साथ ही पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन हरियाणा से गिरफ्तार किए गए हैं जबकि एक आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सीपी नीरज ठाकुर ने बताया कि यह ऑपरेशन महीनों से चल रहा था। कुल 354 किलो हेरोइन बरामद हुई है तथा एक अफगानिस्तान के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। हेरोइन की खेप कंटेनर्स में छुपाकर समंदर के रास्ते मुम्बई से दिल्ली आई थी। मध्यप्रदेश शिवपुरी के पास फैक्ट्री में इस ड्रग्स को और फाइन क्वालिटी बनाया जाना था। फिर यह ड्रग्स पंजाब ले जाई जानी थी। फरीदाबाद में ड्रग्स छुपाने के लिए किराए का मकान लिया गया था। जहां यह छुपाकर रखी गई थी। अफगानिस्तान में बैठे आरोपी लिंक ऑपरेट कर रहे थे।
पुलिस की तरफ से बताया गया कि आरोपी पहले भी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। दो लोग फरीदाबाद से गिरफ्तार किए गए हैं और कश्मीर का रहने वाला शख्स दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान से भी फंडिंग के सुराग मिले हैं पुलिस ने बताया कि कश्मीर (अनंतनाग) का रहने वाला शख्स ड्रग्स के लिए केमिकल मुहैया करवाता था जिससे हेरोइन को प्रोसेस किया जाता था। पंजाब के दोनों आरोपियों का काम पंजाब में यह ड्रग्स सप्लाई करना था।
74 Views