72 Views

हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मौसे की गोली मारकर हत्या

पोर्ट-अऊ-प्रिंस, 08 जुलाई। कैरेबियाई राष्‍ट्र हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मौसे (53)को घर में घुसकर गोली मार दी गई, जिसमें उनकी मौत हो गई। इस हत्या से देश में सनसनी फैल गई। वहीं देश के अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाउड जोसेफ ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। मीडिया एजेंसियों के मुताबिक राष्ट्रपति की हत्या उनके आवास पर की गई है। राष्‍ट्रपति पर घातक हमला बुधवार की सुबह हुआ है। इस हमले में पत्नी मार्टिनी मौसे गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाउड जोसेफ ने घटना को घृणास्पद, अमानवीय और बर्बर बताया।वहीं हत्या के विरोध में राजधानी पोर्ट-अऊ- प्रिंस में ज्यादातर दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए। वहीं विरोध का असर भी देखने को मिला। कई जगहों पर तोड़फोड़ की गई। इस देश की आबादी एक करोड़ दस लाख है और काफी समय से यह देश अशांत चल रहा है। कई बार हिंसा की खबरें भी आई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top