57 Views

हरे निशान में खुले बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने छुई ऐतिहासिक ऊंचाई

सेंसेक्स 58400 और निफ्टी 17400 के पार

मुंबई,6 सितंबर। हफ्ते के पहले दिन बाजार नई ऊंचाई पर खुले। सेंसेक्स 58,411 और निफ्टी 17,399 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 58,440 पर और निफ्टी 75 अंक चढ़कर 17,400 पर कारोबार कर रहा है। कारोबार के दौरान पहली बार सेंसेक्स ने 58,515 का और निफ्टी ने 17,411 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर्स बढ़त के साथ जबकि 12 शेयर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जिसमें रिलायंस के शेयर 3% और बजाज ऑटो के शेयर 1% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। टाटा स्टील के शेयर में करीब 1% की गिरावट है। BSE पर 2,879 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,711 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,013 शेयर्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। इसी के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 255 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 277 पॉइंट चढ़कर 58,130 पर और निफ्टी 89 पॉइंट की बढ़त के साथ 17,323 रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था।
गौरतलब है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में कोरोना का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। पिछली तिमाही में आई शानदार ग्रोथ को देखते हुए बाजारों में उत्साह का माहौल है, जिसका असर सेंसेक्स और निफ्टी पर भी देखने को मिल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top