326 Views

साहित्य के नोबेल का ऐलान, फ्रेंच लेखिका एनी एर्नाक्स को मिला सम्मान

स्टॉकहोम ,०७ अक्टूबर । स्टॉकहोम में स्वीडिश अकादमी ने २०२२ के लिए साहित्य के नोबेल का ऐलान कर दिया है। फ्रेंच लेखिका एनी एर्नाक्स को साल २०२२ के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा कि एनी एर्नाक्स को साहस व धारदार लेखनी के लिए पुरस्कार दिया गया है। एनी का जन्म एक सितंबर १९४० को हुआ था। वे एक फ्रांसीसी लेखक और साहित्य की प्रोफेसर हैं। उनका साहित्यिक कार्य ज्यादातर आत्मकथात्मक, समाजशास्त्र पर आधारित होता है।
वहीं इससे पहले रसायन का नोबेल स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका के कैरोलिन बेरटोजी, यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन (डेनमार्क) के मॉर्टेन मिएलडॉल और अमेरिका के स्क्रिप्स रिसर्च सेंटर के के. बैरी शार्पलेस को दिया गया। रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए दिया गया।
इस वर्ष (२०२२) के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा १० अक्तूबर को की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top