90 Views

साल के अंत तक भारत को 35 राफेल देगा फ्रांस

नई दिल्ली,27 जुलाई। फ्रांस 2021 के अंत तक भारत को 35 राफेल देगा। भारत की फ्रांस के साथ हुई राफेल डील के मुताबिक इस साल के अंत तक भारत को कुल 35 राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से मिल जाएंगे। आपको बता दें कि इस राफेल डील में फ्रांस ने भारत को 36 राफेल विमान देने की बात तय हुई थी। आपको बता दें कि साल 2022 में फ्रांस वो अंतिम राफेल विमान भी भारत को सौंप देगा। ये राफेल लड़ाकू विमान जनवरी 2022 में उत्तर बंगाल में हाशिमारा हवाई अड्डे को सक्रिय करने के लिए यात्रा करेगा। इस डील के तहत अब तक 26 राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस भारत को दे चुका है। इनमें से 24 राफेल विमान को भारत में उतारा गया है, जब‍कि शेष दो को भारतीय वायुसेना के पायलट और तकनीशियन प्रशिक्षण के लिए फ्रांस में रखा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top