74 Views

श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर किया हमला, एक की मौत

नई दिल्ली, 2 अगस्त। श्रीलंका के नौसैनिकों की ओर से तमिलनाडु के दस मछुआरों पर अचानक हमला किया गया जिसमें एक व्यक्ति के जख्मी होने की खबर है। मामले में जांच की जा रही है। मिली खबर के अनुसार अक्कराइपेट्टइ और कीचनकुप्पाम के कुल दस मछुआरे 28 जुलाई को नागापट्टिनम बंदरगाह से मेकैनिकल नाव पर सवार होकर मछली पकड़ने के लिए रवाना हुए थे। यह जानकारी मतस्यपालन विभाग के अधिकारियों ने दी।
सोमवार सुबह ये सभी अंतरराष्ट्रीय जल सीमा के करीब कोडियाकरई तट के पास मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंका की नौसेना ने हमला बोला। नाव में मौजूद दीपनाराज नामक मछुआरे ने बताया, ‘ उस इलाके में मौजूद कई नावों पर श्रीलंका के नौसैनिकों ने अचानक हमला कर दिया। पहले उन्होंने पत्थर फेंके और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली हमारे नाव में मौजूद साथी कलईसेल्वन के सिर में लगी और वह जख्मी हो गया। हमने तुरंत अपने नाव को तट की ओर वापस मोड़ दिया।’ मछुआरों ने इस बात पर जोर देते हुए बताया कि जिस वक्त हमला हुआ था ये सभी भारतीय सीमा में थे। इससे पहले भी श्रीलंका की ओर से तमिलनाडु के मछुआरों पर हमले होते रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top