93 Views

शिकागो गोलीकांड में घायल महिला पुलिस अधिकारी की मौत

शिकागो,8 अगस्त। अमेरिका के शिकागो में शनिवार देर रात हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और एक अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गया। दोनों अधिकारियों को गंभीर हालत में ‘यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो मेडिकल सेंटर’ ले जाया गया। जहां, डॉक्टरों ने एक अधिकारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य को आईसीयू में भर्ती किया गया है। शिकागो दमकल विभाग के प्रवक्ता लैरी लैंगफोर्ड ने  बताया कि घायलों में एक महिला अधिकारी शामिल थीं जिनकी बाद में मौत हो गई। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि गोलीबारी किस वजह से की गई। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top