86 Views

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग शुरू

मुंबई,20 अगस्त। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में साथ में नजर आएंगे। दोनों कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। आलिया ने वीडियो शेयर कर फिल्म में अपना लुक दिखाया है। उन्होंने शिफॉन की साड़ी और बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ है। उनका हेयरस्टाइल काफी अलग है और उन्होंने बड़ी सी बिंदी लगा रखी है। रणवीर सिंह ने एनिमल प्रिंटस और ब्राइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। उनके गले में चेन और कानों में स्टड्स हैं। इस क्लिप में निर्देशक करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और दूसरे क्रू मेंबर भी नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में करण जौहर की आवाज आती है। वह कहते हैं, ‘रॉकी और रानी बिल्कुल तैयार हैं, चलिए करते हैं उनकी प्रेम कहानी शुरुआत, लाइट्स कैमरा और एक्शन।‘ आलिया ने क्लिप के साथ लिखा- ‘बहुत कुछ महसूस कर रही हूं कैप्शन में फिट होने के लिए। वहीं रणवीर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘रॉकी और रानी की शुरू हो गई है ये अनोखी कहानी। तो दीजिए हमें अपना आशीर्वाद और प्यार, और चलिए इस सफर में हमारे साथ।‘ फिल्म की कहानी को इशिता मोइत्रा, शंशाक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा है। आलिया और रणवीर के अलावा इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी की मुख्य भूमिका है। इससे पहले करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘अपने पसंदीदा लोगों के साथ कैमरे के पीछे आने को लेकर उत्साहित हूं। प्रस्तुत है “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी”, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में। इसे इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा है। 2022 में स्क्रीन पर आएगी यह अनोखी कहानी।‘

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top