72 Views

मैक्नील ने जीता 100 मीटर बटरफ्लाई में कैनेडा के लिए पहला गोल्ड

टोक्यो,26 जुलाई। कैनेडा की तैराक मार्गरेट मैक्नील ने टोक्यो ओलंपिक में कैनेडा के लिए पहला गोल्ड मैडल जीतने में सफलता हासिल की है।
टोक्यो ओलंपिक 2020 के तीसरे दिन के पहले तैराकी फाइनल में कैनेडा की तैराक मार्गरेट मैक्नील (55.59) ने महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई प्रतियोगिता का स्वर्ण अपने नाम किया। उन्होंने चीन की झांग यूफेई (रजत) और ऑस्ट्रेलिया की एम्मा मैक्किओन (कांस्य) को एक करीबी मुकाबले में परास्त किया।
रेस से पहली सारी निगाहें ऑस्ट्रेलिया की एम्मा मैक्किओन और चीन की झांग यूफेई पर थी जिन्होंने हीट 5 में 55.82 सेकंड के साथ विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का दावा पेश किया था। उनके सामने थी विश्व रिकॉर्ड होल्डर स्वीडन की सारा जोस्ट्रोम जिन्होंने रियो 2016 में विश्व कीर्तिमान (55.48) स्थापित किया था।
ऑस्ट्रेलिया की मैक्किओन एक ही ओलंपिक खेलों में सात पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनने के लक्ष्य का पीछा कर रही थी जबकि झांग यूफेई अपने पहले ओलंपिक पदक को जीतने का प्रयास कर रही थी। वहीं स्वीडन की सारा जोएस्ट्रोएम के लिए यह रेस आसान नहीं थी क्योंकि फरवरी में उनकी कोहनी में बहुत गहरी चोट लग गयी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top