माली। अब तक आपने दो या चार बच्चों के पैदा होने की खबरें सुनी होंगी, लेकिन माली में एक साथ नौ बच्चे पैदा हुए हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। माली की एक महिला ने मोरक्को में मंगलवार को एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। खास बात यह है कि सभी बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं। पश्चिम अफ्रीकी देश माली की सरकार ने दावा किया है कि उनकी एक महिला नागरिक ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। माली सरकार ने 25 साल की हलीमा सीजे को अच्छी देखभाल के लिए 30 मार्च को मोरक्को भेज दिया था। पहले माना जा रहा था कि हलीमा के गर्भ में सात बच्चे हैं। एक साथ सात बच्चों के एक साथ जन्म वाली बात भी दुर्लभ है, लेकिन नौ बच्चों का एक साथ जन्म लेना अति दुर्लभ है। माली के स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने बताया कि मां और बच्चे अब तक स्वस्थ हैं।
89 Views