91 Views

मालाबार नेवी ड्रिल की तैयारी पूरी

नई दिल्ली, 4 अगस्त । मालाबार नेवी ड्रिल की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस महीने के आखिर में सभी क्वाड देश भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेना प्रशांत महासागर में यह नेवी एक्सरसाइज करेंगी। चीन को काउंटर करने के लिए इस वक्त यह एक्सरसाइज बेहद अहम है। इस बार यह अभ्यास पश्चिमी प्रशांत महासागर में हो रहा है। 2020 में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में युद्ध अभ्यास किया गया था। चीन हमेशा से इसे तिरछी निगाहों से देखता आया है।
ऑस्ट्रेलिया 13 साल बाद 2020 में इस युद्दाभ्यास में शामिल हुआ। पिछले साल नवंबर में भारत ने अमेरिका और जापान के अलावा ऑस्ट्रेलिया को भी इस युद्ध अभ्यास में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। अब ऑस्ट्रेलिया भी चाहता है कि भारत हर 2 साल में होने वाले उनके सबसे बड़े द्विवार्षिक युद्ध अभ्यास तालिसमेन सेबर में 2023 में हिस्सा ले। 2021 में हुई इस एक्सरसाइज में 17 हजार सैनिकों, 18 वॉरशिप, 70 एयरक्राफ्ट और 50 हेलीकॉप्टर ने हिस्सा लिया था। इसमें ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान, यूके, कनाडा, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top