76 Views

भूकंप से 300 लोगों की मौत, 1800 घायल

पोर्ट ओ प्रिंस, 15 अगस्त। कैरिबियाई देश हैती में आए भीषण भूकंप में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। करीब 1800 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस से लगभग 150 किमी पश्चिम में पेटिट ट्रौ डी निप्प्स शहर से 8 किमी दूर 10 किमी की गहराई पर था। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने पहले सुनामी की चेतावनी जारी कर फिर उसे वापस ले ली। भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और इस दौरान कई मकान मलबे में तब्दील हो गए। हैती की नागरिक सुरक्षा सेवा ने एक बयान जारी कर बताया है कि भूकंप के चलते प्रारंभिक मृत्यु का आंकड़ा 304 है, जिसमें कम से कम 1,800 घायल हुए हैं। प्रधान मंत्री एरियल हेनरी ने एक महीने के आपातकाल की घोषणा की है। निकटतम बड़ा शहर लेस केस था, जहां कई इमारतें ढह गईं और भूकंप के चलते बड़ी क्षति हुई है। अधिकारियों ने बताया कि जो जीवित बचे लोग हैं वो मलबों में अपनों की तलाश कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top