69 Views

भारत में बहुत जल्द आएगी कोरोना की चार और वैक्‍सीन

नई दिल्ली। भारत में जल्द ही कोरोना की 4 और नई वैक्सीन जल्‍द आने वाली है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉक्टर वीके पॉल ने इस बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि लगातार वैक्‍सीन का उत्‍पादन बढ़ रहा है। आने वाली चार वैक्‍सीन में बायो- ई की वैक्सीन, जायडस की डीएनए पर आधारित वैक्सीन, भारत बायोटेक की नेसल वैक्सीन और जिनेवा की वैक्सीन शामिल है। उन्होंने बताया कि 2021 के आखिर तक देश में वैक्सीन की 200 करोड़ डोज का उत्पादन हो चुका होगा। डॉक्टर पॉल ने बताया कि सरकार कोविड सुरक्षा स्कीम के तहत जायडस कैडिला, बायो ई और जिनेवा की कोरोना वैक्सीन के देश में निर्माण के लिए फंडिंग कर रही है। इसके अलावा नैशनल लैब्स से उन्हें टेक्निकल सपोर्ट भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक की नाक से दी जाने वाली सिंगल डोज वैक्सीन के लिए भी केंद्र सरकार फंडिंग कर रही है और यह दुनिया के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है। इस साल के अंत तक देश में दौ सौ करोड़ डोज उपलब्‍ध हो जाएंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top