नई दिल्ली। कुछ माह पहले तक जहां कोरोना मुक्ति के सपने देखे जा रहे थे, वहीं तीसर लहर ने हाल बेहाल कर दिया। अब सबसे ज्यादा केस भारत में मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना का विस्फोट हुआ कि डर लगने लगा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन देशभर में 2 लाख 739 नए कोरोना केस आए। यही नहीं कोरोना ने 1038 लोगों की जान ले ली। हालांकि ठीक होने वालों की संख्या 24 घंटे में 93 हजार 528 है। इससे पहले मंगलवार को 1 लाख 84 हजार 372 नए केस मिले थे। भारत में अब तक कोरोना के 1 करोड़ 40 लाख 74 हजार 564 संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 1 करोड़ 24 लाख 29 हजार 564 लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 73 हजार 123 मरीजों को जान गंवानी पड़ी है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि इस हफ्ते के आखिर से रेमडेसिविर इंजेक्शन की कीमत 3,500 रुपए हो जाएगी। वहीं इसका उत्पादन भी बढ़ जाएगा। 6 और कंपनियों को इसके उत्पादन की मंजूरी दी गई है।
94 Views