91 Views

भारत के यूपी में अब शनिवार और रविवार को लॉकडाउन, सातों दिन रहेगा नाइट कर्फ्यू

लखनऊ। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने सातों दिन लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बड़ा फैसला लेते हुए वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया है। इसी के साथ पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है। हालांकि वीकली लॉकडाउन के दौरान सैनिटाइजेशन का काम होगा और आवश्यक सेवाएं चलती रहेगी। टीम-11 के साथ मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की। साथ ही उन्होंने नाइट कर्फ्यू को पूरे प्रदेश में लागू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीकेंड लॉकडाउन के अतिरिक्त जिन जिलों में 500 से अधिक एक्टिव केस हैं, वहां हर दिन रात्रि 8 बजे से अगले दिन प्रातः 7 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top