दुबई। दुबई की एक इमारत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं बिना कपड़ों के नजर आ रही है और लाइन लगाकर खड़ी हैं। बताया जा रहा है कि यह सब फोटोशूट करा रही थी। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया। वहां की मीडिया ने इसे एक पब्लिसिटी स्टंट बताया है। गिरफ्तार लोगों पर संयुक्त अरब अमीरात में पब्लिक डीसेंसी लॉ का उल्लंघन करने के लिए छह महीने की जेल और लगभग 1,000 पाउंड के जुर्माने लगाया गया है। दुबई जैसी जगह पर ये और भी अजीब हो जाता है क्योंकि यहां सार्वजनिक रूप से किस करने या शराब पीने तक के लिए जेल में डाल देने का कानून है। दुबई पुलिस ने कहा कि अभद्र वीडियो को लेकर गिरफ्तार लोगों को सरकारी वकील दिया गया है।
70 Views