99 Views

दुनिया में 24 घंटे में 7.72 लाख नए कोरोना के केस, 13 हजार से ज्यादा की मौत

न्‍यूयॉर्क: दुनियाभर में कोरोना ने कहर बरपा दिया है। 24 घंटे में ही 7.72 लाख नए कोरोना के केस मामले सामने आए। 13,077 लोगों की इस महामारी की बजह से मौत भी हो गई। भारत में भी एक दिन में 1.44 लाख कोरोना के मामले मिले हैं। ब्राजील में 89,090, अमेरिका में 83,458, तुर्की में 55,791 और फ्रांस में 41,243 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उधर, कोरोना के नए मामलों के साथ मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बीते दिन 24 घंटो में दुनिया में हुई मौतों में सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील में हुईं। यहां शुक्रवार को 3647 लोगों की जानें गईं। ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका (904), भारत (773), पोलैंड (768), इटली (718) और मैक्सिको (548) में रिकॉर्ड की गईं। उधर भारत में महाराष्‍ट्र में दो दिन का हार्ड लॉकडाउन चल रहा है। राज्य सरकार ने शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लागू किया है। इस बीच पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 58,993 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यह पूरी दुनिया में मिले मरीजों के 7.5% हैं। संक्रमण के आंकड़े बताने वाली वेबसाइट worldometers के मुताबिक, शुक्रवार को पूरी दुनिया में 7 लाख 85 हजार 896 नए मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र से ज्यादा केस अब सिर्फ ब्राजील और अमेरिका में ही मिल रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top